Sunday, July 22, 2012
धनबाद की खदानों पर अंतरिम आदेश खत्म कराने का निर्देश
रांची : धनबाद में 67 कोलियरियों द्वारा अदालत से खनन के लिए अंतरिम आदेश प्राप्त किए जाने के मामले में स्पीकर सीपी सिंह ने शनिवार को खनन एवं भूतत्व विभाग, प्रदूषण बोर्ड आदि के अधिकारियों की क्लास लगाई। कहा, पर्यावरण क्लियरेंस नहीं मिलने के बावजूद अदालत से इन कोलियरियों ने जो अंतरिम राहत प्राप्त की है, उस पर सरकार चुप्पी क्यों साधे हुए है? उसको इस अंतरिम आदेश को खत्म कराना चाहिए ताकि राजस्व की प्राप्ति होती रहे। विगत 16 मार्च को विधायक जनार्दन पासवान तथा संजय कुमार सिंह यादव ने यह मामला सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए उठाया था। उनका कहना था कि इन कोलियरियों को पर्यावरण क्लियरेंस नहीं मिला है, इसलिए इनको बंद करा देना चाहिए। यह मामला उस समय अदालत में विचाराधीन था। पता चला कि 22 कोलियरियों ने अंतरिम आदेश प्राप्त कर खनन शुरू कर दिया। इसी आधार पर शेष कोलियरियों को भी राहत मिल गई। सदन में समस्या का हल नहीं होने पर स्पीकर ने अपने कक्ष में इस विषय पर विचार करने का नियमन दिया था। उसी के आधार पर शनिवार को विमर्श के दौरान स्पीकर के सवाल पर अधिकारियों ने बताया कि अदालत के अंतरिम आदेश को देखते हुए रिव्यू पिटीशन दाखिल किया गया है। स्पीकर ने अधिकारियों को इस मामले में चुस्ती बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि लीजधारक सक्रिय हैं तो सरकार निष्कि्रय क्यों बैठी हुई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment