Sunday, July 22, 2012
शहर को दस दिन में बिजली संकट से स्थायी छुटकारा
धनबाद : धनबाद शहर को निर्बाध बिजली मिलने की राह की बड़ी बाधा दूर हो गई है। दो सप्ताह के अंदर धनबाद शहर को डीवीसी से 10 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलना शुरू हो जाएगा। डीवीसी के पाथरडीह ग्रिड से यह बिजली सरायढेला में बने पीएमसीएच सब स्टेशन को दी जाएगी। शनिवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिजली बोर्ड और बीसीसीएल के अधिकारियों को समन्वय कर शीघ्र यह काम पूरा करने का निर्देश दिया गया। पीएमसीएच सब स्टेशन में डीवीसी से कनेक्शन मिलने के बाद शहर के हीरापुर और धैया सब स्टेशन को भी पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी और इससे काफी हद तक लोडशेडिंग की समस्या दूर हो जाएगी। पहले की व्यवस्था : पहले पीएमसीएच सब स्टेशन को धनबाद शहर को मिल रही बिजली में से ही आपूर्ति की जाती थी। इस नए सब स्टेशन के कारण शहर के हीरापुर और धैया सब स्टेशन के समक्ष बिजली संकट की समस्या आ जाती थी। ये दोनों सब स्टेशन ओवरलोड हो गए थे। इस कारण पीक आवर में इन्हें लोडशेडिंग कर चलाया जा रहा था। नई व्यवस्था : अब पीएमसीएच सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति के लिए 10 मेगावाट और बिजली मिलेगी। यह बिजली पाथरडीह से दी जाएगी। इससे पीएमसीएच सब स्टेशन के साथ हीरापुर और धैया सब स्टेशन को भी निर्बाध बिजली मिलेगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment