Sunday, July 22, 2012

अब दिखेगा असली गैंगवार पार्ट टू में.....

वासेपुर के असली गैंगवार का रंग दिखेगा। इस पार्ट में वर्ष 1990 से लेकर 2006 तक की कहानी है। फिल्म के लेखक जीशान कादरी ने बताया कि इस पार्ट में हाल में घटित पूरे गैंगवार को समेटा गया है। फिल्म देखने के बाद लोगों के जेहन में यादें ताजा हो जाएगी। फिल्म के अभिनेता-अभिनेत्री और प्रचार को लगा पोस्टर वासेपुर विकास मंच की पहली बैठक पार्ट टू के लिए अभी केवल पूजा को ग्रीन सिग्नल जागरण संवाददाता, धनबाद : कोयलांचल की पृष्ठभूमि पर आधारित गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट वन यहां के सिनेमाघरों में अबतक धूम मचा रही है। फेम व देशबंधु सिनेमाघर में चार सप्ताह तक चलने के बाद बीते शुक्रवार को यह फिल्म हटी, वहीं पूजा टाकिज में लगातार पांचवें सप्ताह इसका प्रदर्शन जारी है। यहां नून शो में फिल्म दिखाई जा रही है, जो 7 अगस्त तक जारी रहेगा। आठ अगस्त को गैंग्स ऑफ वासेपुर का पार्ट टू रिलीज होगा। फिल्म का पहला भाग यहां एक साथ फेम, देशबंधु व पूजा टाकिज में प्रदर्शित हुई थी लेकिन दूसरा भाग अभी केवल पूजा टाकिज में रिलीज होने की स्वीकृति मिली है। पूजा टाकिज में पार्ट टू का ट्रेलर चल रहा है। हॉल परिसर में फिल्म का पोस्टर लग चुका है, जबकि फेम व देशबंधु में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। देशबंधु के मालिक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट टू के प्रदर्शन के लिए अभी तक वितरक से स्वीकृति नहीं मिली है। कमोवेश यही हाल फेम का भी है। अभी तक इसे भी उपर से ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है। अगले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा कि यहां किन सिनेमाघरों में गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट टू प्रदर्शित होगी। वासेपुर : विधायक मन्नान मल्लिक ने लोगों से वासेपुर में विकास करने की अपील की है। शुक्रवार को नवगठित वासेपुर विकास मंच की पहली बैठक में पहुंचे विधायक ने मंच को हर सहयोग का भारोसा दिया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक व धनबाद कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी उर्फ झन्नु ने विधायक को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। सभा का संचालन राशिद रजा अंसारी ने किया। संस्था के विकास के लिए पूरा जोर लगाने का भरोसा दिया। इम्तियाज अहमद, एजाज अली, परवेज अख्तर, जावेद खान, मो. शाहिद, बाबू भाई, एसआइ कादरी, मुर्तजा खान, मो. शमीम, पार्षद मो. युसूफ, संस्था के अध्यक्ष मिंटू कुरैशी, महासचिव तफसीर निसात और शदाब मन्नान आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 में दिखेगा अजब नामों का गजब काम जागरण संवाददाता, धनबाद : आठ अगस्त को रिलीज हो रहे गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट-2 को लेकर लोगों में रोमांच बढ़ता दिख रहा है। दरअसल इस फिल्म में तीन नायाब नामों वाले किरदार लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे। इनके नाम हैं परपेंडीकुलर, टेनजेंट और डिफिनिट। प्रयोगधर्मी निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने गणित की पढ़ाई में प्रयोग होनेवाले इन शब्दों पर किरदारों का नामाकरण किया है। नाम के अनुरूप ये किरदार फिल्म में भी अलग हटकर हरकतें दिखाएंगे। परपेंडीकुलर का किरदार नालंदा बिहार शरीफ के युवक आदित्य ने, टेनजेंट का महाराष्ट्र के संकल्प ने और डिफिनिट का किरदार धनबाद के जीशान कादरी ने निभाई है। इनमें सबसे ज्यादा पर्दे पर रहने का मौका डिफिनिट यानी जीशान कादरी को ही मिला है जो फिल्म के मुख्य किरदार फैजल खान के भाई और खास सहयोगी बने हैं। नया प्रयोग 6 गणित के शब्दों पर रखा गया है किरदारों का नाम 6 दिखेगा 1990 से लेकर 2006 तक के गैंगवार का जीवंत रूप

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...