Sunday, July 22, 2012

अभियान में सौ से अधिक पकड़े गए

धनबाद: शनिवार को धनबाद स्टेशन के साथ यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान में सौ से अधिक बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे 30 हजार रुपए से अधिक जुर्माना वसूला गया। विशेष अभियान सुबह छह बजे से लेकर रात दस बजे तक चला। जांच टीम के अधिकारियों ने एक रेल कर्मी को भी पकड़ा। रेल कर्मी के पास कोई टिकट नहीं था। उसका रेलवे पास की तिथि भी समाप्त हो चुकी थी। इस एवज में जांच टीम ने उक्त कर्मी से भी फाइन लिया। बताते हैं कि ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के गार्ड डिब्बे में रेल कर्मी बैठा हुआ था। जांच टीम की उसपर नजर पड़ी तो गाड़ी को रोक कर पहले कर्मी को उससे उतारा और जांच-पड़ताल के बाद फाइन लिया।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...