Tuesday, July 3, 2012
लाल आतंक के खिलाफ खाकी ने बनाई रणनीति
धनबाद : तोपचांची में पुलिस गश्तीदल पर हुए नक्सली हमले को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक सिजुआ भेलाटांड क्लब में हुई। इस दौरान बोकारो प्रक्षेत्र के आइजी मुरारी लाल मीणा, डीआइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह और धनबाद एसपी आरके धान ने इस कांड में कहां चूक हुई और आगे क्या करना है, जैसी बातों का आदान प्रदान कर रणनीति बनाई। इस दौरान घायल जवानों का बेहतर इलाज पर भी चर्चा हुई। आइजी मुरारी लाल मीणा ने बताया कि बैठक में हाल में घटित नक्सली कांड को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कहां कमियां हुई, इस बिंदु पर चर्चा के बाद आगे ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने को लेकर बातचीत की गई। रणनीति में कई अन्य बातों को भी शामिल किया गया है। लगभग दो घंटे तक बातचीत के दौरान आगामी रणनीति भी तैयार की गई। इस दौरान बाघमारा डीएसपी संजीव कुमार, डीएसपी संजीव कुमार, राजगंज तथा तोपचांची थाना प्रभारी भी मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment