Tuesday, July 3, 2012

कोल तस्करी में 15 पर मुकदमा

गोविंदपुर/कतरास : बीसीसीएल के गजलीटांड़ कोलियरी से लोड तीन डंपरों का कोयला फर्जी कागजात के सहारे गोविंदपुर के आदित्या इंटरप्राइजेज हार्ड कोक में खपाने के मामले में पुलिस ने भट्ठा संचालक सहित 15 लोगों को अभियुक्त बनाया है। मामले में वादी गोविंदपुर इंस्पेक्टर रवींद्र राय व अनुसंधानकर्ता थाना प्रभारी सैमुअल लिंडा हैं। वहीं सीआईएसएफ डीआईजी ने गजलीटांड़ में पहुंचकर मामले की गहन जांच पड़ताल की है। इस बीच बीसीसीएल तकनीकी निदेशक ए सरकार ने बताया कि परिवहनकर्ता के कार्य पर रोक लगा दी गई है। प्राथमिकी में आरोपी बनाये गए कोलकर्मी को शीघ्र निलंबित किया जाएगा। ल्ल इन पर हुआ मुकदमा इधर पुलिस प्राथमिकी के अभियुक्तों में डंपर संख्या जेएच10एम-6540 के चालक अरुण कुमार प्रसाद, जेएच10एम-2709 के चालक अजय कुमार प्रसाद तथा जेएच10वाई-8190 के चालक वीरू सिंह (सभी टासरा बस्ती सिंदरी), तीनों डंपर के मालिक सुशील ट्रांसपोर्ट एंड कंपनी के संचालक सुशील कुमार श्रीवास्तव(मनोहरटांड़ सिंदरी) ट्रांसपोर्ट के देखरेख करने वाले दीपक शर्मा (चंद्रपुरा-बोकारो) ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुंशी उपेंद्र सिंह व मनोज महतो, मां काली पोड़ा उद्योग दुगदा के संचालक, महुदा धर्मकांटा के संचालक, मुनीडीह कोलवाशरी के कांटा क्लर्क बसंत कुमार दुबे तथा आदित्य हार्डकोक गोविंदपुर के मालिक दीपक जैन व प्रदीप जैन को अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में षडयंत्र कर कोयला का जाली कागजात बनाने तथा चोरी के अवैध कोयला के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने का आरोप लगाया गया है। इन पर कांड संख्या 276/2 के तहत धारा 414, 420, 471, 467, 468 तथा 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें मौके पर गिरफ्तार लोगों ने डंपर चालक को जेल भेज दिया गया। शनिवार की रात पुलिस ने आदित्य हाइकोक टुंडी रोड से उक्त तीनों डंपर को जब्त किया था। सभी डंपर कतरास के गजलीटांड़ कोलियरी से लोड किया गया था। इन्हें मुनीडीह वाशरी भेजा गया था, परंतु फर्जी कागजात के सहारे डंपर पर लदा कोयला गोविंदपुर में खपाया जा रहा था। मुनीडीह चेक पोस्ट में तीनों डंपरों की एंट्री व माल खाली करना दिखाया गया था। जांच में यह सब गलत पाया गया।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...