Tuesday, July 3, 2012

सोनिया ने कहा, आप ही जीत सकते हैं चुनाव

राजकिशोर सक्रिय राजनीति से संन्यास लेकर राष्ट्रपति भवन की तरफ कदम बढ़ा चुके प्रणब मुखर्जी के घर पर अभी भी कुछ नहीं बदला। उनके आवास, 13 तालकटोरा रोड में ठीक वैसे ही लोगों की भीड़ है, जैसे उनके सरकार में रहते होती थी। व्यस्तता भी उनकी जरा भी कम नहीं। बस फर्क इतना है कि अब सारी गतिविधि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर है। दक्षिण भारतीय राज्यों से अपना प्रचार कर लौटे दादा समर्थन जुटाने के अपने अभियान के तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच रहे हैं। इस व्यस्त दिनचर्या के दौरान दादा ने दैनिक जागरण से अपने सियासी जीवन के पहलुओं पर बात की। पेश हैं बातचीत के अहम अंश : 2007 में आप सिर्फ राष्ट्रपति इसलिए नहीं बन सके, क्योंकि सरकार के पास आपका कोई विकल्प नहीं था। संप्रग 2 में भी हालात लगभग वही हैं, फिर कांग्रेस आलाकमान इस दफा आपको छोड़ने के लिए कैसे तैयार हुआ? यह ठीक है कि मैडम ने इसी साल अप्रैल के मध्य में राष्ट्रपति चुनाव पर मुझसे चर्चा की थी। उनका कहना था कि दादा जिस कारण से पांच साल पहले आपको नहीं छोड़ सकी, वही हालत अभी भी है। आपका विकल्प नहीं मिल पा रहा है। जाहिर है कि राष्ट्रपति के लिए उनके दिमाग में मेरा नाम था। मगर, बाद में उनकी पार्टी और सहयोगियों से चर्चा के मुताबिक फैसला लिया गया। आपको औपचारिक रूप से सोनिया गांधी ने कब लड़ने को कहा? जिस दिन तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी की संप्रग अध्यक्ष से मुलाकात हुई। उसी दिन रात को उन्होंने पहले फोन किया। इसके बाद उन्होंने ममता के साथ हुई बातचीत का ब्योरा दिया और कहा कि राष्ट्रपति चुनाव हमको जीतना है

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...