Tuesday, July 3, 2012

मैरिज ऑफिस में मोहब्बत की फजीहत

धनबाद : वह सोमवार को अपने प्रेमी के साथ मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय में जन्म-जन्म के बंधन में बंधने पहुंची थी लेकिन वहां उसके मां-बाप ने हंगामा बरपा दिया। अंतत: वहां से प्रेमी युगल को किसी तरह थाने भिजवाया गया। प्रेमी युगल और प्रेमिका के परिजन देर रात तक महिला थाने में ही जमे हुए थे। झरिया सिंदुरियापट्टी की रहनेवाली सीमा कुमारी और कोइरीबांध के दिलीप गुप्ता के बीच इश्क परवान चढ़ा। दोनों ने 18 मई को रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी के लिए आवेदन दिया था। दोनों सोमवार को गवाहों के साथ मैरिज कार्यालय पहुंचे। इधर, इस बात की भनक पाकर लड़की के माता-पिता और कई रिश्तेदार वहां पहुंच गए। पिता ने बेटी को वहां से घर ले जाने के लिए जबरदस्ती शुरू कर दी। इसके जवाब में लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फिर क्या था, लड़की के परिजनों का गुस्सा भड़क गया और दोनों के साथ लप्पड़-थप्पड़ कर शुरू दी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को हटाया और लड़की के परिजनों को कार्यालय से बाहर कर दिया। परिजन बाहर बैठे थे और प्रेमी युगल अंदर। फिर बवाल न हो, इसलिए कार्यालय कर्मी और अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके पहले कि पुलिस वहां पहुंचती, वे लोग दोनों को अपने साथ थाना ले जाने लगे। आगे-आगे प्रेमी युगल और पीछे दर्जनों लोगों की भीड़ महिला थाने पहुंची। वहां फटकार मिलने के बाद लोगों की भीड़ वहां से हटी। देर शाम को लड़के की मां को महिला थाने बुलवाया गया है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...