Wednesday, July 25, 2012

झारखंड में गुटखे पर रोक

गुटखे पर रोक लगाने के अभियान का सभी ने किया था समर्थन

अधिसूचना जारी होने की तिथि से होगी प्रभावी
राज्य सरकार ने झारखंड में गुटखा और पान मसाले के उत्पादन, संग्रहण, वितरण और बिक्री पर रोक लगा दी है। यह रोक अधिसूचना जारी होने की तिथि से ही लागू हो जाएगी।
राज्य कैबिनेट ने गुटखे और पान-मसाले को कैंसर का मुख्य कारण मानते हुए मंगलवार को इस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। यह अगले एक साल तक लागू रहेगा। प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर 25 हजार रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जा रहा है। पहले स्वास्थ्य विभाग ने 15 अगस्त से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। लेकिन, अंतिम समय में तिथि तय करने की जिम्मेदारी कैबिनेट पर छोड़ दी।

क्यों लगा प्रतिबंध

सरकार का मानना है कि गुटखे और पान-मसाले के सेवन से मुंह व गले के कैंसर के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। 2006 में कुल कैंसर पीडि़तों में लगभग 8 से 10 फीसदी मुंह के कैंसर से ग्रस्त थे। अब इनकी संख्या लगभग 25 से 30 फीसदी हो गई है। इसका सबसे अधिक कुप्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने गुटखा और पान-मसाले पर प्रतिबंध लगाना जरूरी समझा।

गुटखे के साथ पान-मसाले पर भी प्रतिबंध लगाने वाला झारखंड देश का तीसरा राज्य बन गया है। इससे पहले महाराष्ट्र और हरियाणा में दोनों उत्पादों पर रोक लग चुकी है। बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान और केरल में सिर्फ गुटखे पर ही प्रतिबंध लगाया गया है। इन राज्यों में गुटखे और पान-मसाले पर लगाए जा रहे प्रतिबंध से अब उम्मीद जगने लगी है कि कैंसर को जन्म देने वाले इस गुटखे पर अन्य राज्यों में भी जल्दी ही रोक लगेगी। हालांकि इन राज्यों में लोग लंबे अर्से से गुटखे और पान-मसाले पर प्रतिबंध की मांग करते आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश, केरल, राजस्थान, बिहार व महाराष्ट्र में गुटखे पर प्रतिबंध पहले ही लग चुका है।
हिमाचल प्रदेश : राज्य में गुटखे पर प्रतिबंध लगाया गया था। तीन दिन तक प्रतिबंध के बाद इसमें ढील दे दी गई है। अब यहां दो अक्टूबर से प्रतिबंध लगेगा।
हरियाणा : कैबिनेट ने गुटखे पर रोक लगाने का फैसला ले लिया है। 15 अगस्त से रोक लगेगी।

यहां उठने लगी मांग
उत्तर प्रदेश, असम, ओडि़शा, पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश, बंगाल और जम्मू कश्मीर।
उल्लंघन किया तो २५ हजार से १० लाख तक लगेगा जुर्माना
कैबिनेट की बैठक के बाद बाहर निकलते उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व सुदेश महतो।
कैंसर बांट रहे गुटखे के खिलाफ दैनिक भास्कर ने १७ जुलाई से अभियान छेड़ा। पूरे प्रदेश का साथ मिला और आखिरकार राज्य की जनता की जीत हुई।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...