Friday, July 20, 2012
एक सुपरस्टार की भव्य विदाई
मुंबई भारी बंदोबस्त और कड़ी सुरक्षा के बीच ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के बेटे आरव ने अपने नाना राजेश खन्ना को मुखाग्नि दी। दामाद अक्षय कुमार ने बेटे की सहायता की और उसका हाथ थामे रखा। अंतिम संस्कार के समय कड़ी सुरक्षा के कारण केवल परिवार के सदस्य, फिल्म इंडस्ट्री के कुछ करीबी और गिने-चुने अन्य लोग ही विलेपार्ले श्मशान गृह के अंदर पहुंच पाए। तय समय के अनुसार 11 बजे राजेश खन्ना के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई। शूटिंग और मीटिंग के लिए देर से पहुंचने के लिए मशहूर काका की अंतिम विदाई नियत समय पर हुई। बारिश और भीड़ के कारण ज्यादातर फिल्मी हस्तियां समय पर नहीं पहुंच सकीं। अमिताभ बच्चन समेत अभिषेक बच्चन, रणधीर कपूर, विनोद खन्ना, शक्ति कपूर, सुधीर मिश्र, अनीश बज्मी, साजिद खान, कबीर बेदी आदि कलाकार अंत्येष्टि क्रिया पूरी होने के बाद पहुंच सके। सभी को पैदल चल कर श्मशान स्थान पर जाना पड़ा। भारी भीड़ के कारण उन्हें अपनी गाडि़यां थोड़ी दूर पर रोकनी पड़ी और सुरक्षा गार्डो की चौकसी के बीच आम प्रशंसकों की तरह एसवी रोड पर पैदल चलना पड़ा। अंतिम प्रार्थना के समय पंडित के मंत्रोच्चारण के समय डिंपल कपाडि़या अपने आंसू नहीं रोक सकीं। बंद पलकों से अश्रुकण टपकने लगे। नानी की स्थिति को भांप कर बगल में खड़े नाती आरव ने उनकी हथेली में अपना हाथ दिया और कंधे से सिर टिका कर वि ल हो उठा। अंतिम संस्कार में पहुंचने वालों में अंजू महेन्द्रू, अब्बास-मस्तान, राजीव कपूर, अशोक पंडित, सुधीर, जॉनी बख्शी, आंद्रे, रानी मुखर्जी, अनु मलिक, अन्नू कपूर आदि भी शामिल थे। अंत्येष्टि क्रिया समाप्त होने के थोड़ी देर बाद अक्षय कुमार अपने बेटे आरव के साथ लौट गए, लेकिन डिंपल कपाडि़या और बेटी रिंकी खन्ना चिता जलने तक बैठी रहीं और शोक व्यक्त करने आए लोगों से मिलती रही। उदासी और खामोशी के बीच संवेदनाएं व्यक्त और स्वीकृत हो रही थीं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक काफी देर तक श्मशान भूमि में बैठे रहे। सुरक्षा का इंतजाम देख रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें भीड़ उमड़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसी भीड़ की कल्पना नहीं की गई थी। आशीर्वाद से श्मशान भूमि तक की एक घंटे की लंबी शवयात्रा में शामिल होने हजारों की भीड़ सड़क के दोनों किनारों पर खड़ी रही।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : स्थानीय मुख्य बाजार प्रांगण में गुरुवार को जिंसों के थोक भाव इस प्रकार रहें। दलहन : अेरहर 5650-5900, मसूर (छांटी) 4300-4500, मसूर (ब...
No comments:
Post a Comment