Friday, July 20, 2012
फहीम के विदेशी हथियार पड़ोसी के घर से बरामद
धनबाद : फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी और हकीकत में जो भी अंतर हो मगर गुरुवार को धनबाद में यह फिल्म व इसका एक किरदार फिर चर्चा का विषय बन गया। धनबाद पुलिस ने आज अलसुबह वासेपुर में फहीम व उसके पड़ोसी के घर छापेमारी कर दो विदेशी हथियार जब्त किए। जब्त हथियारों में अमेरिका निर्मित 30 बोर की कार्बाइन, 12 बोर के पंप एक्शनगन के अलावा दो मैगजीन व 120 कारतूस शामिल हैं। इस मामले में फहीम के पड़ोसी मो. शकील व उसके भाई मो. वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों हथियार व कारतूस उसी के घर से बरामद हुए हैं। छापेमारी के दौरान फहीम का भाई सानू फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बुधवार को गिरफ्तार फहीम के करीबी मो. मंसूर आलम की निशानदेही पर छापेमारी हुई। बताते हैं कि एसपी आरके धान के निर्देश में बुधवार की रात जिले के तीन डीएसपी समेत दर्जनों पुलिस अधिकारियों ने वासेपुर कमरमकदुमी रोड स्थित फहीम के घर को चारों ओर से घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान फहीम के घर से ठीक सटे मो. शकील का घर भी सर्च किया गया। वहीं एक टेबल के नीचे बने खोल में दोनों हथियार व गोली मिले। पूछताछ में मो. शकील ने दोनों हथियार व कारतूस फहीम खान के होने की बात बतायी है।पुलिस ने फहीम के घर के अलावा मो. वकील तथा अफरोज मल्लिक का घर भी सर्च किया था। फहीम व उसके भाई सानू के अलावा गिरफ्तार दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में पुलिस जुटी है। फिलहाल फहीम खान हत्या के एक मामले में हजारीबाग जेल में सजा काट रहा है। बरामद हथियार पुलिस का तो नहीं? : बरामद हथियार के पुलिस से लूटे होने की आशंका है। दरअसल 1897 में अमेरिका में निर्मित उक्त हथियार की सप्लाई पुलिस तथा आर्मी में होती थी। ऐसी स्थिति में हथियार फहीम के पास कहां से आया? क्या उसके घर में बहुत पहले से ही यह हथियार मौजूद था?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : स्थानीय मुख्य बाजार प्रांगण में गुरुवार को जिंसों के थोक भाव इस प्रकार रहें। दलहन : अेरहर 5650-5900, मसूर (छांटी) 4300-4500, मसूर (ब...
No comments:
Post a Comment