Monday, July 23, 2012

तीसरी सोमवारी आज, नागपंचमी भी

देवघर : सावन की तीसरी सोमवारी को बाबानगरी में कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सोमवार को नागपंचमी का महासंयोग भी है। भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक तैयार पुख्ता कर ली गई है। इस बार नंदन पहाड़ पर प्रशासन का अधिक ध्यान रहेगा। डीआइजी ददन जी शर्मा ने इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने काठगेट को इस तरह से कंट्रोल करने को कहा है कि ताकि कांवरियों को अधिक परेशानी न हो। फुट ओवरब्रिज पर किसी भी सूरत में कांवरियों को नहीं दौड़ाने, रूट लाइनिंग में खड़े कांवरियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने को कहा है। कतार में भगदड़ की स्थिति न बने, इसके लिए योजना बनाई गई है। रविवार से ही स्थिति पर विशेष नजर है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...