Monday, July 23, 2012

झारखंड समेत 6 राज्यों में सूखा

बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में प्रकृति का प्रकोप

नई दिल्ली: मानसून के अगस्त में सक्रिय होने और खरीफ की फसल के उबरने की उम्मीदों को सेटेलाइट सर्वे ने बुरी तरह तोड़ दिया है। नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने केंद्र सरकार को चेता दिया है कि छह प्रमुख राज्यों- झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में ज्यादातर हिस्से में खरीफ की बुवाई की गुंजायश नहीं रह गई है। घिसे-पिटे तरीके से आकलन करने वाले मौसम विभाग के अनुमानों से अलग ओशनसेट उपग्रह की आधुनिक एवं ठोस गणना से पता चला है कि देश भर करीब 1080 लाख हेक्टेअर खरीफ रकबे में केवल 340 लाख हेक्टेअर में बुवाई की उम्मीद बची है। 13 राज्यों के करीब 94 जिलों में सूखे से निबटने की कोशिशें तत्काल शुरू करने की जरूरत है। 210 जिलों में अगले एक सप्ताह में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वाला सबसे बड़ा हिस्सा इन्हीं राज्यों में है। कुल 103 जिलों में ही खेती की स्थिति सामान्य है। यह महज संयोग है कि राष्ट्रीय फसल पूर्वानुमान केंद्र प्रारंभ करने के साल में ही सूखे की आशंका गहरा रही है। यह केंद्र अब रिमोट सेंसिंग के जरिये सूखे के आकलन का काम संभाल रहा है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...