Wednesday, July 18, 2012
स्कूल में लगी पत्तों की प्रदर्शनी
धनबाद. बीएसएस बालबाड़ी मध्य विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं में प्रकृति प्रेम जगाने के उद्देश्य से पत्तों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में 110 प्रकार के पत्तों को शामिल किया गया। प्रदर्शनी में एलोवेरा, एक्समस, पत्थर चूर, छुई-मुई आदि विभिन्न प्रकार के पौधों के पत्ते आकर्षण का केंद्र थे। केले के पत्ते से लेकर शमी का छोटा पत्ता तक चार्ट पेपर पर बच्चों ने बखूबी लगाया था। प्रदर्शनी में कुछ रंगीन पत्ते भी आकर्षक ढंग से सजाए गए थे। प्रदर्शनी के आयोजन में बाल सांसद की आशिया, रोशनी, राखी, मानसी, प्रियंका का अहम योगदान रहा। बच्चों की इस प्रदर्शनी को प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, शिक्षक दिलीप कर्ण, ओंकार नाथ मिश्रा, अरुण चंद्र मंडल ने खूब सराहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment