Wednesday, July 4, 2012
प्रभारी डीसी ने दिया टास्क, दो दिन रहेंगे धनबाद
धनबाद : प्रभारी उपायुक्त सुनील कुमार मंगलवार को धनबाद पहुंचे और वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा है कि प्रत्येक सप्ताह मंगलवार व शनिवार को यहां आकर विकास कार्यो की देखरेख करने के साथ ही जनता की मिलकर उनकी शिकायतों का निपटारा करेंगे। उपायुक्त प्रशांत कुमार दो माह के लिए मिड टर्म प्रशिक्षण पर गए हैं। बोकारो के उपायुक्त सुनील कुमार को यहां का प्रभार दिया गया है। प्रभार लेने के बाद सुनील कुमार मंगलवार को पहली बार धनबाद समाहरणालय पहुंचे। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मनरेगा, पीडीएस, वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति, गोविंदपुर-साहेबगंज सड़क योजना आदि की जानकारी ली। बैठक में डीडीसी रतन कुमार गुप्ता, एडीएम विधि व्यवस्था बीपीएल दास, एडीएस सप्लाई अशोक कुमार सिंह, एसडीओ डा. लाल मोहन महतो, एसी विनय कुमार राय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी नंद किशोर लाल, एनडीसी जगबंधु महथा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी लाल मोहन नायक, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा, जिला सूचना पदाधिकारी महेंद्र नारायण सिंह, समाज कल्याण पदाधिकारी बंधु फर्नाडीज आदि उपस्थित थे। प्रभारी डीसी के आने के कारण मंगलवार को समाहरणालय दिनभर गुलजार रहा। तमाम अधिकारी मौजूद थे। कर्मचारियों से कुर्सी भरी पड़ी थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...

No comments:
Post a Comment