Monday, July 2, 2012

इंडिका दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

पुटकी : धनबाद-बोकारो मार्ग पर रविवार की रात पुटकी के परसिया के समीप इंडिका कार के टेलर गाड़ी में ठोकर मार देने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुटकी के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। इंडिका पर सवार लोग बोकारो की ओर से सिजुआ आ रहे थे। सभी सिजुआ में अपने एक रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। शाम को वे कार से घूमने निकले थे। वापसी में परसिया के समीप टेलर को ओवरटेक करने के क्रम में इंडिका दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार पर सवार सिजुआ निवासी संतोष पांडेय की मौत हो गई वहीं पटना के गायघाट निवासी मनोज पांडेय और नवादा के वारसलीगंज निवासी जितेंद्र पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...