Monday, July 2, 2012

अब सीबीएसई स्कूलों में ई-टाइपराइटिंग कोर्स

धनबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्कूली बच्चों में टाइपराइटर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम में ई-टाइपराइटर शामिल करने जा रहा है। सत्र 2012-13 में कक्षा नौ से इसकी पढ़ाई होगी। पाठ्यक्रम में की-बोर्ड तकनीक, एडिटिंग के विभिन्न पहलू और ऐसे साफ्टवेयर को शामिल किया जाएगा जो टाइपिंग के दौरान होने वाली गलतियों को आसानी से पकड़ सकेगा। ई-टाइपराइटिंग का स्वरूप : ई-टाइपराइटिंग का सिलेबस सीबीएसई द्वारा तैयार किया जाएगा। इसमें टच टाइपराइटिंग, पेज सेटिंग, टेबल करेक्शन, कट-कॉपी-पेस्ट, सभी शब्दों की गिनती, की-बोर्ड शॉर्टकट आदि को विषय का आधार बनाया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को ई-ट्यूटोरियल और फ्री ट्यूटर साफ्टवेयर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा ताकि टाइपराइटिंग में विद्यार्थियों की तेजी और विशुद्धता बनी रहे। दो भागों में होगा प्रश्न : टाइपराइटिंग का प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित होगा। पहला भाग लिखित और दूसरा भाग प्रायोगिक जानकारी पर आधारित होगा। लिखित परीक्षा के लिए कुल 30 अंक और प्रायोगिक परीक्षा के लिए 70 अंक निर्धारित किए गए हैं। यह पाठ्यक्रम दो खंड में विभाजित होगा, प्रत्येक खंड के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं। छात्रों को दो घंटे की परीक्षा देनी होगी।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...