Wednesday, July 4, 2012
जेल गई अनामिका
रांची : जमीन, घर, फ्लैट का सपना दिखाकर करोड़ों की ठगी करने के मामले में संजीवनी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड की मालकिन सह निदेशक अनामिका नंदी ने मंगलवार को सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया है। जेल में उन्हें विचाराधीन महिला बंदियों के विशेष सेल के बी ब्लॉक में रखा गया है। इसी सेल में उनकी सौतन अनिता नंदी भी हैं। अनामिका ने न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शेखर कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण किया। अधिवक्ता बीएम त्रिपाठी व मुकुल कुमार ने आत्मसमर्पण संबंधी कार्रवाई पूरी कराई। उन्हें लोअर बाजार थाने के चार केस में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जेल में दवा चाहिए अनामिका को : अनामिका ने आवेदन देकर कोर्ट से आग्रह किया है कि वह अस्थमा की मरीज हैं, इसलिए उन्हें जेल में भी जीवनरक्षक दवा ले जाने की अनुमति दी जाए। कोर्ट ने इस बाबत अनुमति दे दी। क्या है आरोप : लोगों को जमीन व फ्लैट तथा घर दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने व जमीन नहीं देने के आरोप में लोअर बाजार थाने में 16 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें 35 आरोपी और 77 सूचक हैं। अन्य आरोपियों में निदेशक पीपी लाला, रमेश कुमार सिंह, नीरज सिंह, प्रभात रंजन त्रिपाठी, सूरज कुमार सिंह, रवि कुमार, सुभाष कुमार हैं। 18 जून को अनामिका के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और 26 जून को रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। रेड कॉर्नर नोटिस जयंत दयाल नंदी, अनामिका नंदी, श्याम किशोर गुप्ता व पीपी लाला पर जारी की गई है। जो पूर्व में जा चुके हैं जेल : अशोक कुमार, राम प्रताप वर्मा, अरविंद कुमार, तपन पॉल ने आत्समर्पण किया है। वहीं, अनिता नंदी पुणे से गिरफ्तार कर रांची लाई गई थी जिन्हें जेल भेजा गया है। बुर्के में अदालत पहुंचीं : अनामिका मंगलवार पूर्वाह्न 11.15 बजे बुर्का लगाए सिविल कोर्ट कैंपस में उतरीं। जज के चैंबर के बाहर बुर्का उतार कर एक लड़के को दिया और अदालत में प्रवेश कर गई। उनके वकील हाई कोर्ट के अधिवक्ता बीएम त्रिपाठी व सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मुकुल कुमार पहले से सिविल कोर्ट में मौजूद थे। 11:35 बजे न्यायिक दंडाधिकारी के सामने आवेदन दिया गया। कोर्ट ने उन्हें लोअर बाजार थाने के चार कांडों में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। महिला पुलिसकर्मी उन्हें लेकर कोर्ट हाजत गई। वहां से एक छोटे विशेष कैदी वाहन से उनको जेल भेज दिया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...

No comments:
Post a Comment