Wednesday, July 4, 2012
डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर लाखों की ठगी
रांची : डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर देश में हजारों लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले साइबर क्राइम के मास्टरमाइंड पोलावरम कमल कुमार ने पुलिस के समक्ष सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने बताया कि क्लोन बनाने के लिए लोगों को सब्जबाग दिखाकर सबसे पहले वह रशिया मेड स्कीमर मशीन में उनके एटीएम या डेबिट कार्ड को स्वैप करता था। स्वैप करते ही डेबिट कार्ड का डिटेल्स मशीन में ट्रांसफर हो जाता है। इसे वह नए कार्ड में ट्रांसफर कर लेता था। इसके बाद विभिन्न शहरों में आराम से पैसे निकाल लेता था। रांची में इस गिरोह ने मई-जून 2011 में पेट्रोल पंपों पर कार पॉलिश बेचकर लोगों के एटीएम व डेबिट कार्ड स्वैप कर उसका क्लोन बना 700 लोगों को चूना लगाया था। हैदराबाद पुलिस ने बेंगलूर से दबोचा : दिल्ली, मुंबई, बेंगलूर, हैदराबाद, लखनऊ, कोलकाता सहित कई अन्य शहरों में भी लोगों को ठगनेवाले गिरोह के पोलावरम कमल कुमार (28) व सहयोगी जमीर साहिक को हैदराबाद पुलिस ने बेंगलूर से गिरफ्तार किया। पोलावरम हैदराबाद के गुंटरू का व जमीर मुंबई का रहने वाला है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment