Wednesday, July 4, 2012

करमाटांड़ के 23 और विस्थापितों को नौकरी

बीसीसीएल एफडी की बैठक में मिली मंजूरी

धनबाद : सीएमडी टीके लाहिड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को बीसीसीएल एफडी की बैठक हुई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। करमाटांड़ जमीन विवाद के मामले में 23 और विस्थापितों को नौकरी देने की मंजूरी दी गयी। बता दें कि पैकेज डील के तहत 108 नौकरी देने का समझौता हुआ था। इसके तहत 80 लोगों को नौकरी दी जा चुकी है, पांच नौकरी का मामला अभी लंबित है। 23 को नौकरी देने के साथ ही 103 लोगों को नौकरी मिल जाएगी। शर्त यह है कि छह माह में विवादों का निपटारा करते हुए बीसीसीएल को जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया तो सभी 103 लोगों को नौकरी से बैठा दिया जाएगा। वहीं मैन पावर की कमी को देखते हुए कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए लीगल व इस्टेट विभाग को एक करने का निर्णय लिया गया। डेथ केस एवं अन्य मामलों के नियोजन में पारदर्शिता के लिए नियोजन स्टेटस वेबसाइट पर जारी होगा ताकि लोग अपना नंबर देख सकें। कोयला ट्रांसपोर्टिग की आड़ में तस्करी का मामला उजागर होने के बाद बीसीसीएल ने सभी को-ऑपरेटिव सोसाइटी से यह काम बंद करने का निर्णय लिया है। उन्हें अब केवल कोलियरी के अंदर परिवहन का काम मिलेगा। बैठक में डीपी पीई कच्छप, डीएफ ए साहा समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...