Sunday, July 22, 2012

राशन कार्ड के लिए अभी लंबा इंतजार

केवल मंत्री के क्षेत्र में होगा 15 अगस्त को वितरण, डाटा इंट्री अधूरा

धनबाद राज्य के खाद्य वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री मथुरा प्रसाद महतो के विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची व टुंडी प्रखंड में कुछ लोगों के बीच ई-राशन कार्ड सबसे पहले बंटेगा। जिले के शेष प्रखंडों में इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। सरकार ने 15 अगस्त से ई-राशन कार्ड वितरण की घोषणा की है। छह महीने पहले 26 जनवरी को जब राशन कार्ड वितरण किया गया था, तब भी मंत्री के क्षेत्र का ख्याल रखा गया था। तोपचांची प्रखंड के पावापुर पंचायत में 75 बीपीएल परिवारों को ई-राशन कार्ड देकर मंत्री ने वितरण की शुरुआत की थी। लेकिन, इसके बाद छह महीने में किसी को ई-राशन कार्ड नहीं दिया जा सका। जिला सूचना पदाधिकारी महेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि तोपंचाची व टुंडी प्रखंड से आए आवेदन का डाटा इंट्री हो चुका है। सरकार से दिशा-निर्देश मिलते ही कार्ड प्रिंट करने के लिए डाटा रांची भेजा जाएगा।

इंतहा हो गई इंतजार की अप्रैल 2011 में आवेदन पत्र जमा करने के बाद ई-राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए इंतजार कर रहे धनबाद जिले के 5 लाख 27 हजार 742 परिवारों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक साल बीत जाने के बाद भी कब मिलेगा ई-राशन कार्ड किसी के पास ठोस जवाब नहीं है। राज्य सरकार ने पहले 26 जनवरी और अब 15 अगस्त को राशन कार्ड देने की बात की है। लेकिन, इसके दूर-दूर तक आसार नहीं है। क्योंकि धनबाद जिले में डाटा इंट्री का काम ही पूरा नहीं हुआ है। 5, 27, 742 आवेदन में से 1, 23, 940 का डाटा तैयार किया गया है। इनमें से 43, 245 को स्कैन किया गया है। जबकि 23, 540 प्रिंट चेक किया गया है। दूसरी ओर निरसा और बलियापुर क्षेत्र के आवेदन का छंटाई का काम जारी है। मिश्रित भवन परिसर के खुले मैदान में बैठकर पंचायत सेवक आवेदन सत्यापित करते हुए देखे जा सकते हैं। जाहिर जब तक डाटा इंट्री का काम पूरा नहीं हो जाता ई-राशन कार्ड निर्माण की बात बेमानी है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...