Sunday, July 22, 2012

सीएम ने लिया सोनाली मामले का संज्ञान

धनबाद : राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोनाली मुखर्जी तेजाब हमलाकांड की सुध ली है। उन्होंने बोकारो डीसी सुनील कुमार (प्रभारी डीसी, धनबाद) को फोन कर घटना की जानकारी प्राप्त की है। सीएम के निर्देश पर बोकारो जिला प्रशासन ने पीडि़त सोनाली के परिवार को सरकारी स्तर पर मदद की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, राष्ट्रीय और राज्य महिला आयोग ने भी मामले पर संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम सोमवार को सोनाली से मिलकर घटना की जानकारी लेगी। आयोग सोनाली को हरसंभव सहायता देने का प्रयास करेगा। इस समय सोनाली दिल्ली में है। आयोग की टीम वहीं उससे मिलेगी। दूसरी ओर राज्य महिला आयोग ने भी सोनाली से इलाज में होनेवाले खर्चे के बारे में जानकारी मांगी है। सोनाली ने बताया कि वह एक दो दिन में इलाज में आनेवाले खर्च का ब्योरा झारखंड महिला आयोग को भेज देगी। अशर्फी अस्पताल सर्जरी को तैयार : सोनाली की प्लास्टिक सर्जरी करने की पेशकश अशर्फी अस्पताल ने की है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि यदि सोनाली तैयार हो तो यहां सर्जरी कराई जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...