Friday, June 29, 2012

अखिलेश के इलाज को रांची से आए डॉक्टर

धनबाद : तोपचांची में नक्सली हमले में घायल पुलिसकर्मी अखिलेश पांडेय की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। केंद्रीय अस्पताल के गहन चिकित्सा केंद्र में वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। डीजीपी के आदेश पर गुरुवार को मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय व सिल्ली डीएसपी जे तिग्गा के साथ रांची अपोलो से न्यूरो विशेषज्ञ डा. संजय कुमार व एक अन्य चिकित्सक डा. विजय राज हेलीकॉप्टर से धनबाद पहुंचे। इस बीच जोनल आइजी मुरारी लाल मीणा तथा डीआइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह बीजीएच से डा.आनंद को लेकर केंद्रीय अस्पताल पहुंचे। तीनों चिकित्सकों ने केंद्रीय अस्पताल के न्यूरो विशेषज्ञ एनआर महापात्रा के साथ अखिलेश के स्वास्थ्य की जांच की। धनबाद एसपी आरके धान ने बताया कि तोपचांची में नक्सली हमले में घायल पुलिसकर्मियों के इलाज में पुलिस महकमा जुटा है। अखिलेश के इलाज में जो भी व्यवस्था करनी होगी जिला पुलिस करेगी। वहीं पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि तोपचांची में घायल पुलिसकर्मियों के इलाज में सरकार की पहल पर राज्य पुलिस महकमा पूरी निष्ठा से काम कर रही है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...