Tuesday, June 26, 2012
गैंग्स ऑफ वासेपुर से कुंती नाराज
झरिया : फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के संबंध में समर्थकों से मिले फीडबैक के बाद झरिया की भाजपा विधायक कुंती सिंह बेहद नाराज हैं। समर्थकों का मानना है कि फिल्म में विधायक सूर्यदेव सिंह के बारे गलत तथ्य प्रस्तुत किये गये हैं। कुंती सिंह ने फिल्म के लेखक जीशान कादरी के उस कथित बयान पर घोर आपत्ति जताई है कि सिंह मैंशन के लोग पब्लिसिटी के लिए फिल्म का विरोध कर रहे हैं। पहली बात तो हमलोगों ने अभी तक कोई विरोध ही नहीं किया है। हमें किसी पब्लिसिटी की जरूरत भी नहीं है। विधायकजी कोयलांचल की जनता के दिलों पर राज करते थे। हमेशा लोगों के दुख-सुख में साथ रहते थे। विधायकजी ने हमेशा गरीबों व मजदूरों के हितों की रक्षा की। सांप्रदायिक सौहार्द्र की कई मिसाल पेश की। उनके आदर्शो पर ही सिंह मैंशन के सदस्य चल रहे हैं। इसे कारण हमें जनता का असीम प्यार मिला है मिल रहा है और मिलता रहेगा। कोयलांचल के लोग हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को हमलोग इस मसले पर कानूनविदों से मंगलवार को राय मशवरा करेंगे। उसके बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment