Thursday, June 28, 2012

आइसीएसई में इनवायरमेंटल साइंस खत्म

धनबाद शैक्षिक सत्र 2012-13 में आइसीएसई बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों को इनवायरमेंटल साइंस की परीक्षा नहीं देनी होगी। कारण, बोर्ड ने इस विषय को अन्य विषयों में समाहित कर दिया गया है। इनवायरमेंटल साइंस विषय के विभिन्न चैप्टरों (अध्यायों) को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान में डाल दिया गया है। 2013 में जो भी छात्र 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उनको इन्हीं विषयों में इनवायरमेंटल साइंस का अंश मिलेगा। बदला हुआ स्वरूप : इनवायरमेंटल साइंस के पाठ्यक्रम में हुए इस बदलाव के पक्ष में बोर्ड का कहना है कि इसकी विषयवस्तु कई अन्य विषयों से मेल खाती है। इसके कारण अलग से इसका अध्ययन करने की अपेक्षा संबंधित विषयों में इसे समाहित कर दिया जाए, ताकि विद्यार्थियों पर से बोझ कम किया जा सके और इस विषय के उद्देश्य की भी प्राप्ति हो सके। शैक्षणिक सत्र 2011 से ही 9वीं कक्षा और 11वीं कक्षा में इनवायरमेंटल साइंस विषय को अलग से नहीं शामिल किया गया है। नए सत्र में 9वीं और 11वीं के लिए जो पाठ्यक्रम निर्धारित हुआ है, उसमें इनवायरमेंटल साइंस के महत्वपूर्ण अध्यायों को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिकी विज्ञान में समाहित कर दिया गया है। इस विषय से जुड़े 4 अभ्यासों को जीव विज्ञान में शामिल किया गया है, भौतिकी और रसायन में दो-दो अभ्यासों को जोड़ा गया है। इस बदलाव का क्रियान्वयन भी शुरू हो गया है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...