Saturday, June 30, 2012
झरिया का मोहित स्टेट टॉपर
झरिया : भूंजा पट्टी निवासी मोहित गोयल ने झारखंड इंजीनियरिंग की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर कोयलांचल का नाम रोशन किया है। पुत्र की सफलता से पिता जीवन कुमार गोयल व माता ललिता देवी फूले नहीं समा रहीं हैं। पिता-माता ने बताया कि बचपन से मोहित बचपन से मेधावी है। उसने डिनोबली डिगवाडीह से वर्ष 2010 में 10 वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत व दून पब्लिक स्कूल धनबाद से 12 वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। झारखंड इंजीनियरिंग की परीक्षा में स्टेट टॉपर आने के पूर्व मोहित ने वर्ष 2012 में आइआइटी की परीक्षा में 361वां, एआईईईई की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 940 व राज्य में 20वां स्थान प्राप्त किया। वेस्ट बंगाल की इंजीनियरिंग की परीक्षा में 101वां स्थान पाया। मोहित को प्रेरणा बड़ी बहन ईशा अग्रवाल से मिली। ईशा ने 2009 में इंजीनियरिंग की परीक्षा में परचम लहराया था। वह अभी बीएचयू में पढ़ाई कर रही हैं। मोहित दिल्ली में है। पिता जीवन ने बताया कि उसकी रुचि कंप्यूटर साइंस में है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment