शशि सिंह (फाइल फोटो)
धनबाद : सीजेएम अशोक पाठक ने शुक्रवार को सुरेश सिंह हत्याकांड के अभियुक्तों के खिलाफ इश्तिहार जारी किया। मुख्य आरोपी शशि सिंह का पता सिंह मैंशन सरायढेला, आलोक वर्मा का लोहार कुल्ही, मोनू सिंह का साकिम जमरोठ, थाना दिनार, जिला रोहतास और प्रमोद लाला का पता साकिम बाकरपुर, थाना कल्याणपुर, जिला मोतिहारी दिया गया है। शशि और आलोक के खिलाफ विज्ञापन प्रवर्तन के लिए सरायढेला थाना प्रभारी जबकि मोनू और प्रमोद के विरुद्ध इश्तिहार तामील करने के लिए संबंधित एसपी को निर्देशित किया गया है। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 13 जुलाई मुकर्रर की है। 18 जून को कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए चारों अभियुक्त के खिलाफ इश्तिहार जारी करने का आदेश दिया था। इसके पहले अभियुक्तों के खिलाफ वारंट निर्गत किया गया था जिसे तामील करने के बाद पुलिस ने यह कहते हुए वापस कर दिया था कि वे गिरफ्तारी की डर से भागते फिर रहे हैं। मालूम हो कि 7 नवंबर 2011 को धनबाद क्लब में एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान कोल किंग सुरेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उनके पिता तेजनारायण सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने शशि सिंह, रामधीर सिंह व संजीव सिंह को नामजद बनाते हुए कांड अंकित किया था। अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने शशि सिंह के अलावा अप्राथमिक अभियुक्त मोनू सिंह, प्रमोद लाला व आलोक वर्मा के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल किया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment