Sunday, June 24, 2012

दीपिका व असुंता लकड़ा सम्मानित


रांची : ओलंपिक डे के अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ ने 2010-11 व 2011-12 के लिए अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी व भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा समेत राज्य व देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाडि़यों को सम्मानित किया। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित समारोह में खिलाडि़यों को उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो व झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद ने सम्मानित किया। दीपिका की अनुपस्थिति में उसकी मां गीता देवी ने पुरस्कार ग्रहण किया। जस्टिस एलपीएन शाहदेव अवार्ड फॉर बेस्ट स्पो‌र्ट्स जर्नलिस्ट का पुरस्कार अरुण ठाकुर व शशिकांत पाठक को दिया गया। आर्चरी कोच पूर्णिमा महतो, आइपीएस अमिताभ चौधरी व सुखदेव सिंह किसी कारणवश पुरस्कार समारोह से अनुपस्थित रहे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि खिलाडि़यों व खेल के विकास के लिए जेओए अच्छा काम कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...