Wednesday, August 1, 2012

हावड़ा से मुगलसराय तक ट्रेनें स्टैच्यू

धनबाद : सोमवार को फेल हुए नॉर्थ ग्रिड की परेशानी से अभी रेल महकमा पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि मंगलवार को एकाएक ईस्टर्न ग्रिड जवाब दे गया। इससे बंगाल के साथ-साथ झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश का कुछ हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ। हावड़ा-नई दिल्ली तथा हावड़ा से मुगलसराय तक पूरे ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन में अप व डाउन लाइन पर चलने वाली ट्रेनों के पहिए दोपहर 01:20 बजे अचानक रेलगाडि़यों के पहिए थम गये। नई दिल्ली से हावड़ा जा रही दुरंतो एक्सप्रेस धनबाद जंक्शन से खुलने के साथ ही यार्ड तक पहंुचने से पहले रुक गई। एलेप्पी से धनबाद आ रही एलेप्पी एक्सप्रेस के पहिए कुसंुडा स्टेशन पर थम गये। नई दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस धनबाद से 137 किमी दूर चिचाकी स्टेशन के पास जंगलों में ही रुक गयी। हावड़ा व मुगलसराय से आ रही दर्जनों ट्रेनों के पहिए पर ब्रेक लग गये। धनबाद-आसनसोल पैसेंजर, धनबाद-सिंदरी पैसेंजर व सिंदरी-गोमो पैसेंजर रद कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...