Thursday, August 2, 2012
धनबाद व बोकारो जिला अव्वल
रांची : पिछले वित्तीय वर्ष (2011-12) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाइ) में धनबाद, रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, देवघर आदि जिलों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। बुधवार को होटल कैपिटोल हिल में हुई योजना से जुड़ी राज्य स्तरीय कार्यशाला में केंद्रीय श्रम मंत्रालय के अपर सचिव सह महानिदेशक अनिल स्वरूप ने इन जिलों के उपायुक्तों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होनेवाले उपायुक्तों/तत्कालीन उपायुक्तों में केके सोन, सुनील कुमार वर्णवाल, सुनील कुमार और राकेश कुमार शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले जिला कार्यक्रम प्रबंधकों संजय कुमार (रांची), नवीन कुमार (धनबाद), संजीव कुमार सिन्हा (खूंटी) तथा विनय कुमार (बोकारो) को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए महानिदेशक ने कहा कि अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना देश की सबसे बड़ी योजना के रूप में उभरी है। पूरे देश में जहां अब तक 3.1 करोड़ स्मार्ट कार्ड जारी कर 12 करोड़ लोगों को इस योजना से जोड़ा गया है, वहीं 12वीं पंचवर्षीय योजना में सात करोड़ स्मार्ट कार्ड जारी कर 35 करोड़ लोगों को इससे जोड़ने की योजना है। स्ट्रीट वेंडरों, मनरेगा कर्मियों, बीड़ी मजदूरों, डोमेस्टिक वर्करों को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अब आउटडोर सुविधा देने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे पहले विभाग के प्रधान सचिव विष्णु कुमार ने सरकारी अस्पतालों की स्थिति में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि लाभुक इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं कराना चाहते हैं। श्रमायुक्त सुनील कुमार वर्णवाल ने बीमा कंपनियों, अस्पतालों, लाभुकों को किसी भी समस्या पर उपायुक्तों की अध्यक्षता में गठित जिला शिकायत समिति में शिकायत करने की अपील की। कहा, स्मार्ट कार्ड की अन्य योजनाओं में उपयोगिता बढ़ने से अब इसे 32 केवी से बढ़ाकर 64 केवी करने की योजना है। कार्यशाला में केंद्रीय श्रम मंत्रालय के प्रतिनिधि डॉ. निशांत जैन ने योजना की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर एनआरएचएम के निदेशक अबु बकर सिद्दीक पी और श्रम विभाग के अधिकारी प्रभात कुमार, उमेश कुमार आदि उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment