Thursday, August 2, 2012
झारखंडी उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान : मुंडा
रांची : मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि झारखंड के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी और भारतीय आयात-निर्यात बैंक (एक्जिम बैंक) इसमें मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं को बाजार नहीं बनाना है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्थापित होना है। वे बुधवार को झारक्राफ्ट और एक्जिम बैंक की संयुक्त कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें आम व्यक्ति का स्वाभिमान जगाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने उत्पादों को विश्व बाजार की मांग को ध्यान में रखकर तैयार करना है, जिसमें पैकेजिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। एक अगस्त से तीन अगस्त तक चलने वाली इस कार्यशाला में क्वालिटी कंट्रोल, ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि झारक्राफ्ट से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। इसके माध्यम से सुदूरवर्ती गांवों में प्रगति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस अवसर पर उद्योग सचिव एपी सिंह ने कहा कि झारक्राफ्ट के उत्पाद विभिन्न देशों की बाजारों अपनी पैठ बना रहे हैं, लेकिन हमें इसे और विस्तार देना है। एक्जिम बैंक के सहयोग से यह संभव होगा। ट्रेड फेयर के माध्यम से इसके प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है। एक्जिम बैंक के सीएमडी टीसीए रंगनाथन ने कहा कि झारक्राफ्ट एक विश्वस्तरीय संस्था बन चुकी है। इसमें राष्ट्रीय चैंपियन बनने की खूबी है। बैंक उस एजेंसी की तलाश में है, जो संभावनाओं को मूर्त रूप दे सके। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उद्योग विभाग के विशेष सचिव धीरेन्द्र कुमार ने आश्र्वस्त किया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में झारखंड एक दिन चीन से आगे होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कारीगरों के बीच विश्वास बढ़ा है। उद्घाटन समारोह में भारतीय पैकेजिंग संस्थान के निदेशक एनसी साहा और कला रक्षा विद्यालय की संयुक्ता राय भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर झारक्राफ्ट के मोबाइल शाप वैन को रवाना किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment