Friday, August 3, 2012

अगस्त का महीना, फिल्मों का नगीना

धनबाद अगस्त का महीना आपके लिए फुल इंज्वाय भरा होनेवाला है। दर्शकों के लिए यह एक सुपर वीकेंड होगा। एक साथ कई श्रेणियों की फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें पूजा भट्ट और पोर्न स्टार सनी लियोन की बोल्ड फिल्म जिस्म-2, अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर-2, सल्लू भैया और चिकनी चमेली (कैटरीना कैफ) की एक था टाईगर, राउडी राठौर यानी अक्षय कुमार की जोकर और निर्देशन से एक्टिंग में कदम रखने वाली फराह खान की शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी प्रमुख फिल्में शामिल है। इतना ही नहीं ये जो मोहब्बत है, सिडनी विद लव और 3डी एनिमेशन फिल्म कृष्ण और कंस भी रिलीज हो रही है। इस महीने कई बड़े व छोटे बैनर की लगभग 11 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। ये हैं खास फिल्में जिस्म-2 : पोर्न स्टार सनी लियोन, अरुणोदय सिंह का गठीला बदन और रणदीप हुडा के साथ हॉट सीन का तड़का देखने को मिलेगा। सनी का क्रेज और बोल्डनेस देखने को दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 : इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी और जीशान कादरी को देखने का मौका मिलेगा। कोल माफिया से शुरू लड़ाई अब वर्चस्व की जंग बनकर फिल्म में दिखाई देगा। एक था टाईगर : हॉलीवुड अंदाज में एक्शन, सलमान स्टाइल की मनोरंजन, पाकिस्तान-हिंदुस्तान से लेकर विदेशों में जासूसी का जलवा दिखेगा। गीत-संगीत और ट्रेलर को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। जोकर : राउडी राठौर की कामयाबी के बाद अक्षय टाइप की एक और फिल्म। पागलपुर गांव को भारत के नक्शे में लाने और विश्र्व का ध्यान आकर्षित करने की कहानी है जोकर। शीरी फरहाद की तो निकल पड़ी : फराह खान और कॉमेडी किंग बोमन ईरानी स्टाइल फिल्म। पहली बार फराह खान की दिखेगी एक्टिंग।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...