Sunday, August 5, 2012
आइएसएम में चीनी, फ्रेंच व जर्मन भाषा की इंट्री
धनबाद : तकनीकी क्षेत्र में अपने संस्थान का नाम रोशन करनेवाले आइएसएम छात्र अब चीनी, जर्मन और फ्रेंच भाषा में बातचीत करते नजर आएंगे। छात्रों को इन तीन विदेशी भाषाओं में पारंगत बनाने के लिए संस्थान ने सेंटर फार लेंग्वेज एंड कल्चर के साथ करार किया है। गोल्डन जुबली हाल में शनिवार को इसका उद्घाटन निदेशक प्रो. डीसी पाणिग्रही ने किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में छात्रों को न केवल हिन्दी-अंग्रेजी बल्कि अन्य विदेशी भाषा भी सीखना चाहिए। हर देश की भाषा वहां की संस्कृति बयां करती है और आप किसी भी देश की संस्कृति को बेहतर ढंग से तभी जान सकते हैं जब वहां की भाषा की जानकारी हो। ह्यूमनिटी एंड सोशल साइंस विभाग के प्रोफेसर एके बेहुरा ने कहा कि हर शनिवार रविवार को तीन घंटे की क्लास होगी। हर भाषा में 40 सीटें रखी गई हैं। जनवरी तक स्पेनी, रूसी और जापानी भाषा की पढ़ाई भी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। जो विदेशी भाषा सीखना चाहते हैं वे ह्यूमनिटी एंड सोशल साइंस विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment