Sunday, August 5, 2012

भूली की लड़ाई लड़ेगा झाविमो

भूली : झाविमो जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा है कि झाविमो भूली की लड़ाई राजनीतिक स्तर पर लड़ेगा। भूली के आवास का मामला सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा। यह बातें उन्होंने शनिवार को यहां पत्रकार सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के पूर्व भूली की सड़क की मरम्मत के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर उन्होंने पार्टी की भूली कमेटी की भी घोषणा की। कमेटी के अध्यक्ष नरेश वर्णवाल, बिरेन्द्र पासवान, रामचंद्र महतो, नियाज अहमद एवं निर्मल दास उपाध्यक्ष, शिवशंकर प्रसाद महासचिव, विकास सिंह, रीना देवी, मेहिलाल हेम्ब्रम एवं इरफान अहमद सचिव, गुरुदेव रजक कोषाध्यक्ष तथा मनोज कुमार मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। पत्रकार सम्मेलन में केंद्रीय सदस्य गीता सिंह, भूली मंडल प्रभारी शंभू सिंह, सरयू शर्मा, सीताराम प्रसाद, पिंकी साहू, संतोष सिंह, गुडडू, विक्की आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...