Wednesday, August 1, 2012
एलबी सिंह समेत 5 गिरफ्तार
झरिया/धनसार : सीबीआइ- विजिलेंस की संयुक्त टीम पर फायरिंग करने वालों की तलाश में सोमवार की रात पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। झरिया पुलिस के अनुसार देर रात लुबी सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर ठेकेदार एलबी सिंह, उसके दो भाई कुंभनाथ सिंह व भरत सिंह समेत पांच को गिरफ्तार किया गया। बताते हैं कि ये लोग दो रूम (नं. 204 व 206) में सोमवार को दिन ग्यारह बजे से ठहरे हुए थे। मौके से एक बोलेरो, दो जिप्सी व एक 407 वाहन जब्त किया गया। होटल के रजिस्टर व स्टाफ के मोबाइल को भी अनुसंधान के लिए जब्त कर लिया गया। पता चला है कि आरोपी आर सिंह, एस सिंह व एन सिंह के फर्जी नाम से होटल में ठहरे हुए थे। इसके पहले पुलिस ने होटल की चारों ओर से घेराबंदी कर ली थी। कुछ सिपाही दीवार फांद कर अंदर घुस गए। मालूम हो कि गोलीकांड में एलबी सिंह के भाई कुंभनाथ सिंह, उनके नजदीकी डी के सिंह समेत पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इससे पहले पुलिस ने ठेकेदार लाल बाबू सिंह के आवास के अलावा कई जगहों पर दबिश दी गई। सोमवार रात लगभग एक बजे झरिया, जोड़ापोखर व बोर्रागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम शिमलाबहाल कुस्तौर पहुंची। यहां लाल बहादुर सिंह के घर छापेमारी हुई। डीके सिंह व कुंभनाथ की तलाश की गई। लाल बाबू की मां ने बताया कि लाल बाबू व कुंभनाथ नहीं हैं। यहां कोई नहीं मिला तो पुलिस ने मिथिलेश सिंह, ओम प्रकाश व सुनील की तलाश में उनके घर पर छापेमारी की। पुलिस कंुभनाथ की तलाश में धनसार हावड़ा मोटर इलाके में गई। यहां किसी संजय सिंह के साथ कुंभनाथ के रहने की बात का पुलिस को पता चला था,लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। छापेमारी का नेतृत्व झरिया थाना प्रभारी श्रीकांत उपाध्याय कर रहे थे। टीम में पुलिस अधिकारी सुनील सिंह, भरत पासवान, राजेश कुमार, पीआर उरांव शामिल थे। बताते है कि डीके सिंह के ठेकों का काम लाल बाबू का भाई कुंभनाथ देखता था। इस आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कुंभनाथ के करीबी लोगों में सुनील, मिथिलेश, ओमप्रकाश आदि लोगों के नाम सामने आए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment