Friday, July 27, 2012

आमाघाटा सब स्टेशन पर डीवीसी का छापा

धनबाद: बिजली चोरी रोकने के लिए झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड अक्सर उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करती है पर बुधवार को विभाग का आमाघाटा सब स्टेशन ही बिजली चोरी के संदेह के घेरे में फंस गया। डीवीसी मुख्यालय कोलकाता की टीम ने बिजली चोरी के संदेह पर आमाघाटा सब स्टेशन में बुधवार को छापेमारी की। वहां गड़बड़ी को ले डीवीसी की टीम विद्युत बोर्ड पर प्राथमिकी दर्ज कराने गोविंदपुर थाने भी गई, लेकिन अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई है। दरअसल, डीवीसी ने आमाघाटा सब स्टेशन में बिजली की खपत मापने के लिए मीटर लगा रखा है। डीवीसी से इसे आपूर्ति होती है और सब स्टेशन से उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। इधर कुछ दिनों से मीटर से कम बिजली लेने की रिपोर्टिग डीवीसी को मिल रही थी। जरूरत के मुकाबले कम बिजली की खपत देख डीवीसी अधिकारियों का माथा ठनका और उन्होंने बुधवार को सब स्टेशन में दबिश दी। अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। उनका आरोप था कि सब स्टेशन द्वारा मीटर से अलग बाइपास कर बिजली ली जा रही है, हालांकि विद्युत बोर्ड के अधिकारी इससे इन्कार करते रहे। बोर्ड के अधिकारियों का कहना था कि कुछ दिन पूर्व सब स्टेशन में आग लग गई थी, जिससे एक जंपर में गड़बड़ी हुई थी। उसे ठीक किया जा रहा है। वहीं डीवीसी विद्युत बोर्ड की सफाई से सहमत नहीं है। शुक्रवार को मामले में डीवीसी कोई अहम फैसला ले सकती है। तो गुल हो जाएगी आमाघाटा सब स्टेशन की बिजली : यदि डीवीसी प्राथमिकी दर्ज करा देगी तो इस सब स्टेशन का कनेक्शन काटना होगा। दोनों पक्षों को सावधानी से काम करना होगा वरना स्थिति बिगड़ सकती है। यदि सब स्टेशन का कनेक्शन काटा गया तो इससे जुड़े लाखों उपभोक्ता अंधेरे में डूब जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...