Saturday, July 28, 2012

धनबाद-बोकारो को भरपूर बिजली

धनबाद मैथन मेगा पावर प्रोजेक्ट(एमपीएल) की दूसरी इकाई शुरू होने के साथ ही वर्षो से बिजली संकट झेल रहे धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिले से अंधेरे के बादल शीघ्र छंटने की संभावना है। समझौते के अनुसार एमपीएल द्वारा झारखंड को 250 मेगावाट बिजली दी जाएगी। झारखंड राज्य बिजली बोर्ड ने इस दिशा में कवायद शुरू कर दी है। बोर्ड के चेयरमैन एसएन वर्मा ने एमपीएल अधिकारियों को पावर परचेजिंग एग्रीमेंट के लिए रांची बुलाया है। चेयरमैन ने बताया कि कभी भी एमपीएल से पावर परचेजिंग एग्रीमेंट हो सकता है। पहले एमपीएल की ओर से 110 मेगावाट बिजली झारखंड को दी जाएगी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 250 मेगावाट किया जाएगा। एमपीएल से मिलने वाली बिजली मुख्यत: धनबाद, बोकारो और गिरिडीह में ही सप्लाई की जाएगी। इन तीनों जिलों को भरपूर बिजली मिलने लगेगी। गौरतलब है कि देश की पहली ग्रीन फिल्ड पावर प्रोजेक्ट मैथन मेगा पावर प्रोजेक्ट से 1050 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इसकी 525 मेगावाट की पहली इकाई में सितंबर 2011 में व्यावसायिक उत्पादन शुरू हुआ था। हाल में दूसरी इकाई से भी इतना ही उत्पादन शुरू किया गया है। टाटा पावर और डीवीसी का संयुक्त उपक्रम है एमपीएल। इसमें टाटा पावर की 74 और डीवीसी की 26 फीसदी हिस्सेदारी है। प्रबंधन टाटा पावर के हाथों में है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...