Saturday, July 28, 2012

जांच के दायरे में एचएस नंबर प्लेट

धनबाद : हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट जांच के दायरे में आ गया है। इसकी गुणवत्ता कितनी खरी है यह तो जांच के बाद पता चलेगा। सूबे में एकेएस कंपनी स्मार्ट कार्ड बनाती है जबकि एग्रोस इम्पैक्स प्रा लि को एचएस नंबर प्लेट बनाने का जिम्मा दिया गया है। परिवहन विभाग से कहा गया है कि स्मार्ट कार्ड व एचएस नंबर प्लेट की गुणवत्ता जांच कर रिपोर्ट दें ताकि यह पता लगाए जा सके कि जो चीज ग्राहकों को दी जा रही है वह कितनी कारगर है। विभागीय आदेश मिलने के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में बरटांड़ स्थित एचएस नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी के यहां जांच पड़ताल की गई। वहां से कुछ नमूने लाए गए हैं जिनकी जांच सिंफर, बीआइटी, आइएसएम समेत पांच तकनीकी संस्थान के अभियंता करेंगे। मालूम हो कि आपराधिक घटनाओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एचएस नंबर प्लेट लगाने का आदेश दिया है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...