Monday, July 23, 2012
तिहरा शतक जड़कर अमला ने रचा इतिहास
लंदन : बल्लेबाज हाशिम अमला ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़कर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। अमला दक्षिण अफ्रीकी की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कुछ बल्लेबाज 270 रन के पार पहुंचे थे, लेकिन कोई भी 280 रन तक नहीं पहुंच पाया था। इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हावी अमला ने पहले एबी डिविलयर्स के 278 रन के दक्षिण अफ्रीकी रिकॉर्ड को तोड़ा और फिर टिम ब्रिसनेन की गेंद पर चौका जड़कर तिहरा शतक पूरा किया। इससे पहले अमला का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 253 रन था जो उन्होंने भारत के खिलाफ 2010 में नागपुर में बनाया था। उन्होंने अपने तिहरे शतक के लिए 515 गेंद खेली तथा 35 चौके लगाए। दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के चौथे दिन दो सत्र तक बल्लेबाजी करने के बाद 637/2 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। अमला (311) और कैलिस (182) नाबाद पवेलियन लौटे। अमला टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के 22वें बल्लेबाज हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment