Monday, July 23, 2012

अंतिम ओवरों में गेंदबाजी में सुधार की जरूरत : धौनी

हंबनटोटा : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भले ही श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीत गए हों बावजूद इसके उन्हें लगता है कि उनकी टीम को अंतिम ओवरों की गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में श्रीलंका को 21 रनों से हराने के बाद धौनी ने कहा, हमारे लिए डेथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। जहीर खान ने अच्छी गेंदबाजी की। इरफान ने बेहतरीन गेंदबाजी की जो एक सकारात्मक चीज रही। भारतीय टीम लंबे समय बाद कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रही है। भारत ने अंतिम बार दक्षिण अफ्रीका के साथ मार्च में अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेला था। धौनी इस मुकाबले में पांच गेंदबाज के साथ उतरे थे।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...