बीसीसीएल प्रबंधन पर जमीन अधिग्रहण व रजिस्ट्री किए बिना रैयतों की खेती लायक जमीन पर जबरन कोयला अवैध खनन चलाने का आरोप लगा है। भ्रष्टाचार विरोधी जनवादी मंच ने इस मामले का खुलासा करते हुए सिजुआ क्षेत्रीय प्रबंधन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। 10 अगस्त से मंच ने आमरण अनशन, सड़क जाम तथा आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। मंच द्वारा इस आंदोलन की जानकारी उपायुक्त, सीएमडी, एसपी, डीजीएमएस, एसडीओ, राजपाल, कोयला मंत्री, राष्ट्रपति, गृहमंत्री तथा स्थानीय थाना को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। मंच के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सुरेश ठाकुर ने कहा कि कनकनी कोलियरी में बीसीसीएल प्रबंधन जिस जगह पर कोयला खनन का कार्य कर रहा है वह जमीन रैयतों की है। इस जमीन का अधिग्रहण 1987 में किए जाने की बात प्रबंधन के लोग कह रहे हैं, लेकिन आज तक न तो प्रबंधन ने रैयतों से जमीन रजिस्ट्री कराई और न ही किसी तरह का मुआवजा ही दिया है। बीसीसीएल ने 2, 5, 7 व 9 डिसमिल जमीन पर भी रैयतों को नौकरी दी है।
उसी तरह से कनकनी के रैयतों को भी नियोजन मिलना चाहिए। साथ ही आउटसोर्सिंग कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को भी उचित मजदूरी दिया जाना चाहिए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment