Sunday, July 29, 2012
250 का खर्चा, सास-बहू में एकता
धनबाद सास-बहू में 36 के रिश्ते से तो सभी परिचित हैं पर, धनबाद में माहौल बदल रहा है। यहां अब सास-बहुएं एक-दूसरे की सहयोगी के रूप में सामने आ रहीं हैं। ऐसा किसी टीवी चैनल के सास-बहू सीरियल के प्रभाव कारण नहीं हो रहा बल्कि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा रहे सास-बहू सम्मेलनों के माध्यम से हो रहा है। बहुओं की गर्भावस्था के दौरान उनकी बेहतर तरीके से देखभाल के लिए सास को इन सम्मेलनों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसमें कोई मोटी राशि भी नहीं खर्च कर रहा है। सिर्फ 250 रुपये के खर्च के सहारे इन सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इस राशि के सहारे सास-बहुओं के लिए सम्मेलन में चाय-पानी का ही इंतजाम किया जाता है। यहां अभी तक ऐसे 105 सम्मेलन हो चुके हैं जिनमें तकरीबन पांच हजार से अधिक सास-बहुओं को मोटिवेट किया जा चुका है। आगे भी ऐसे सम्मेलन होंगे पर बजट को लेकर आयोजक थोड़े अहसज दखते हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment