Sunday, July 29, 2012
निगम पार्षद व जिप सदस्यों में घमासान
धनबाद : स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता शनिवार को हुई जिला योजना समिति की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में भू-राजस्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद थे। बैठक शुरू होते ही बीआरजीएफ को लेकर नगर निगम के पार्षद एवं जिला परिषद के सदस्यों में घमासान शुरू हो गया जो करीब दो घंटे तक चला। पार्षद निर्मल मुखर्जी ने बीआरजीएफ की कोष का बीस प्रतिशत नगर निगम को देने की मांग की जिसका जिप सदस्य सुमिता दास, अब्दुल मन्नान आदि ने विरोध किया। मुखर्जी के समर्थन में दूसरे पार्षद भी आ गए। जिप सदस्यों का कहना था कि बीआरजीएफ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है ना कि नगर निगम के लिए। विरोध के कारण बैठक स्थगित करना पड़ा। इसके बाद पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायती राज अधिनियम की प्रति लाकर बताया कि दस लाख से कम आबादी वाले निगम को ही बीआरजीएफ मिल सकता है। इस कारण इसके दायरे में धनबाद नगर निगम नहीं आएगा। वहीं चिरकुंडा नगर पंचायत इसके दायरे में आएगा। बीआरजीएफ के तहत ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 28.50 करोड़ की योजना को स्वीकृति दी गयी। वित्तीय वर्ष 2012-13 की उक्त योजना को राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। पथ निर्माण के लिए 25.29 करोड़, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 2.71 करोड़, पंचायत भवन निर्माण के लिए 20 व आंगनबाड़ी निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की मांग की गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2011-12 के तहत बीआरजीएफ से तकरीबन 6.50 करोड़ पंचायतों में खर्च किया जाएगा। बैठक में विधायक अरुप चटर्जी व फूलचंद मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष माया देवी, उपायुक्त सह सचिव सुनील कुमार, डीडीसी रतन कुमार गुप्ता, नगर आयुक्त अवधेश पांडेय आदि मौजूद थे। सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट द्वारा नगर निगम की योजनाओं को जिला योजना में लाने की मांग उठाने से माहौल गरमा गया। पार्षद निर्मल मुखर्जी ने विरोध जताया। विधायक अरूप चटर्जी के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई। माया देवी को मंच पर नहीं बैठाने पर भी विवाद हुआ। बाद में उन्हें मंच पर बैठाया गया। चार प्रखंडों को 15 अगस्त से राशन कार्ड : टूंडी, पूर्वी टूंडी, तोपंचाची व बलियापुर प्रखंड को 15 अगस्त से राशन कार्ड मिलना शुरू हो जाएगा। यह जानकारी एडीएम आपूर्ति अशोक सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र का बीपीएल कार्ड नगर विकास विभाग से स्वीकृति नहीं मिलने के चलते अटका है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मनमोहन झा ने बताया कि पार्क मार्केट से हावड़ा मोटर सड़क का री टेंडर 10 अगस्त को आरंभ होगा। उतावला न हों, धीरे-धीरे गाड़ी बढ़ेगी -मंत्री : स्वास्थ मंत्री सह जिला योजना समिति अध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने कहा कि वर्षो बाद राज्य में पंचायत चुनाव हुआ, जो संक्रमण दौर से गुजर रहा है। अभी उतावला होने की जरुरत नहीं, धीरे-धीरे गाड़ी आगे बढ़ेगी। अधिकारी ठीक ढंग से निर्णयों का अनुपालन करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment