Sunday, July 29, 2012
अध्यक्ष समेत तीनों पद पर होगा चुनाव
धनबाद : झारखंड बार काउंसिल ने 103 साल पुरानी धनबाद बार के संवैधानिक संकट का समाधान कर दिया है। इस्तीफे से खाली हुए अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद का चुनाव एक माह के अंदर कराया जाएगा। बाकी पूरी कमेटी यथावत रहेगी। कमेटी सिर्फ बाकी बचे कार्यकाल तक काम करेगी। बालेश्र्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व वाली जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर काउंसिल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह निर्णय लिया है। रांची में शनिवार को काउंसिल के चेयरमैन राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई कार्यसमिति की आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया। विदित हो कि बालेश्र्वर सिंह के नेतृत्व में काउंसिल की टीम शुक्रवार को धनबाद पहुंची थी। इस्तीफा देने वाले अध्यक्ष समर श्रीवास्तव, महासचिव हृदय रंजन पांडेय उर्फ बबलू पांडेय एवं कोषाध्यक्ष एचएन अग्रवाल के अलावा आम अधिवक्ताओं एवं कार्यकारिणी सदस्यों से बातचीत कर टीम रांची लौट गयी थी। एल्डर कमेटी कराएगी चुनाव : काउंसिल ने निर्णय लिया है कि चुनाव एल्डर (वरीय अधिवक्ताओं की कमेटी) कमेटी कराएगी। चुनाव तक सामान्य कार्य संचालन के लिए एल्डर कमेटी कार्यकारिणी समिति से ही एक सदस्य को कोषाध्यक्ष मनोनीत करेगी। पर्यवेक्षकों की टीम गठित : काउंसिल ने बालेश्र्वर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम गठित कर दी है। टीम के अन्य सदस्यों में हाइकोर्ट रांची के रामशुभक सिंह, देवघर के अमर कुमार सिंह, गोड्डा के धमेन्द्र नारायण एवं गिरिडीह के परमेश्र्वर मंडल शामिल हैं। इसी कमेटी की देखरेख में चुनाव होगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment