Wednesday, July 4, 2012

केंद्र सरकार पर मायुमो का प्रहार

धनबाद : मा‌र्क्सवादी युवा मोर्चा धनबाद जिला कमेटी ने मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर कामरेड बबलू महतो की अध्यक्षता में धरना दिया। मासस महामंत्री हलधर महतो ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की गरीब जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से कराह रही है। जिला अध्यक्ष बबलू महतो ने कहा कि कानून लागू करने में राज्य सरकार अक्षम साबित हुई है। मौके पर दिलीप महतो, भूषण महतो, हीरालाल महतो, माणिक महतो, धनीराम महतो, प्रभुदयाल महतो, संदीप महतो, अशोक महतो, राकेश महतो, बलराम मोदी, राजेश महतो, संजय महतो आदि मोजूद थे। झरिया: मा‌र्क्सवादी युवा मोर्चा झरिया प्रखंड कमेटी ने 10 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड-अंचल कार्यालय पर धरना दिया। मासस के धीरेन मुखर्जी ने कहा कि 15 दिन में मांगें नहीं मानी गयी तो अधिकारी परिणाम भुगतने को तैयार रहे। मायुमो के रतन दास, वार्ड 48 के पार्षद वीरेन गोराई, रामेश्वर विश्वकर्मा, सबूर गोराई, सोष्टी दत्ता, बिजली देवी, पार्वती देवी, महेंद्र विश्वकर्मा, मोहन ठाकुर, नेपाल, अरशद अली थे। बलियापुर: बलियापुर प्रखंड मासस व मायुमो ने 14 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। यहां गणेश महतो, संतोष रवानी, राजू महतो, रजत महतो, कांशी मंडल, दिलीप, ताराचंद, अविनाश, नवीन, भोला नाथ, रवि हेंब्रम, शक्ति, धनु, मनोज, बबलू महतो थे। सिंदरी: सिंदरी में जन समस्याओं के निदान के लिये मासस व मायुमो ने धरना अंचल कायार्यल पर दिया। यहां बबलू महतो, होरो सरदार, विमल कुमार, महालाल आदि थे। गोविंदपुर : प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। कार्यकारिणी अध्यक्ष नीलू मुखर्जी ने कहा कि प्रखंड व अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। अंत में 17 सूत्री मांग पत्र अंचल अधिकारी को सौंपा गया। प्रशांत बनर्जी, सारथी मंडल, दुलाल चंद्र, कल्लू सेन, भगन महतो, पिंकू चंद्रा, सोमनाथ चक्रवर्ती, उजल दास, किशन रवानी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...