Friday, July 27, 2012
सुरक्षा के अभाव में घर लौटने से हिचक रही सोनाली
धनबाद : सोनाली झारखंड लौटने की तैयारी में है पर वह यहां अपनी सुरक्षा के प्रति पूरी तरह आश्र्वस्त नहीं है। हाल में सोनाली प्रकरण की नए सिरे से गूंज के बाद वह लगातार अधिकारियों से झारखंड में अपनी सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की मांग कर रही है। सोनाली ने बताया कि वह रविवार को झारखंड लौट रही है। इसके बाद इलाज और पुनर्वास में मदद के लिए उसे राज्य के कई जिलों में लोगों से मिलना है। ऐसे में यदि सुरक्षा पुख्ता नहीं हुई तो उसके साथ कुछ भी हो सकता है। सोनाली ने बताया कि झारखंड आने के बाद उसे बोकारो और धनबाद के साथ रांची भी जाना है। गौरतलब है कि राज्य नि:शक्तता आयुक्त सतीशचंद्र के निर्देश पर बोकारो पुलिस ने उसके घर पर महिला पुलिस की तैनाती कर दी है। उन्होंने धनबाद के एसपी को भी सोनाली की सुरक्षा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। सोनाली चाहती है कि उसे भ्रमण के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था हासिल हो। विदेशी मीडिया की नजर में आई सोनाली धनबाद : सोनाली प्रकरण में अब विदेशी मीडिया ने भी दिलचस्पी दिखाई है। विदेशी मीडिया के कई प्रतिनिधि दिल्ली में सोनाली से संपर्क स्थापित कर रहे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment