Sunday, July 1, 2012

देर से जागे अब संस्कार होंगे आगे

धनबाद : शिक्षा को और भी बेहतर बनाने के लिए यूनेस्को की ओर से प्रस्तावित डेलॉर कमीशन के सुझावों को सीबीएसई स्कूलों में नए सत्र से लागू किया जा रहा है। इसके तहत छात्र-छात्राओं में संस्कार, ईमानदारी व संवेदनशीलता विकसित की जाएगी। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। नए बदलाव के तहत ऐसे प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे, जिसमें विद्यार्थियों की न केवल याददाश्त को परखा जाएगा, बल्कि उन्हें विषय का कान्सेप्ट भी समझने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। हाल ही में एग्जाम रिफार्म कमेटी और सीबीएसई की बैठक दिल्ली में हुई थी, जिसमें डेलॉर कमीशन के सुझावों के आधार पर प्रश्नपत्र में बदलाव का मसौदा तैयार किया गया है। मोरल वैल्यू के मिलेंगे पांच फीसद अंक 9वीं और 10वीं के समेटिव असेसमेंट में पांच फीसद प्रश्न मोरल वैल्यू आधारित रहेंगे। वहीं 11वीं व 12वीं के अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास और भूगोल आदि विषयों में भी मूल्य आधारित प्रश्न तैयार किए जा रहे हैं। सीबीएसई के सर्कुलर के मुताबिक 11वीं और 12वीं के पांच विषयों में 100-100 नंबर के पेपर में 25 नंबर मूल्य निर्धारित होंगे, जो विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...