Saturday, July 7, 2012

शहीद अखिलेश के दाह संस्कार की रकम भी लूटी

धनबाद : जिंदगी तो हादसे का शिकार हो गई लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि मौत के बाद भी हादसे ने तोपचांची नक्सली कांड में शहीद सिपाही अखिलेश पांडेय का पीछा नहीं छोड़ा। नक्सली गोली का शिकार बने अखिलेश के शव को लेकर जा रही स्कॉट पार्टी का वाहन गुरुवार को अनियंत्रित होकर पलट गया था और अब किस्मत देखिए कि शुक्रवार को लुटेरों ने शहीद के शव के साथ जा रहे वाहन में सवार परिजनों को लूट लिया। इस लूटपाट में वो रकम भी अपराधी अपने साथ ले गए जिसे पुलिस महकमा ने शहीद अखिलेश के दाहसंस्कार के लिए उनके परिजनों को दिया था। नक्सली बंदी के दौरान तोपचांची में पुलिस वाहन पर फायरिंग के दौरान सिपाही अखिलेश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उसके कोमा में होने की बात कही। इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस लाइन में सलामी के बाद शव को अखिलेश के पैतृक गांव पलामू लेस्लीगंज भेजा गया था। शव के साथ जा रही स्कॉट पार्टी चंपारण के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। धनबाद से पुलिस कर्मी 407 वाहन पर सवार हो कर जा रहे थे। चंपारण के समीप अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया और तीन लोग जख्मी हो गए। दो को इलाज के लिए अपोलो रांची भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...