Monday, July 2, 2012

ग्रीन व‌र्ल्ड की स्कूटी दौड़ेगी धनबाद में

धनबाद : अब कोयलांचल की सड़कों पर दौड़ेगी ग्रीन व‌र्ल्ड की हीरो इलेक्टि्रक स्कूटी। रविवार को धनसार में ग्रीन व‌र्ल्ड शोरूम का उद्घाटन पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के चीफ पैसेंजर ट्राफिक प्रबंधक संजीव शर्मा एवं धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कंपनी के बिहार एवं झारखंड के सीनियर सर्विस प्रबंधक नर्वदेश्र्वर तिवारी ने बताया कि यह छह मॉडल और कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इस स्कूटी की खास विशेषता यह है कि एक बार बैटरी चार्ज होने पर 70 से सौ किमी तक चलती है। बैटरी चार्ज करने में छह से आठ घंटे का समय लगता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 35 से 45 हजार रुपये है। शोरूम के संचालक बिरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि हीरो इलेक्टि्रक पूर्ण रूप से प्रदूषणरहित है। स्कूटी की हाईस्पीड को छोड़कर किसी भी मॉडल में रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा, अशोक झा, संजीव कुमार, अभिनव श्ंाकर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...