Tuesday, July 10, 2012
एयर इंडिया के बर्खास्त पायलटों का भविष्य अधर में
नई दिल्ली : हड़ताल खत्म होने के बावजूद एयर इंडिया के बर्खास्त पायलटों का भविष्य अधर में है। पायलटों की नरमी के बावजूद एयर इंडिया प्रबंधन का अडि़यल रुख बरकरार है। दिल्ली हाई कोर्ट के हस्तक्षेप और मुख्य श्रमायुक्त की मध्यस्थता के बावजूद अभी तक पायलटों को बहाली का कोई रास्ता नहीं बना है। हाई कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पायलटों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने मुख्य श्रमायुक्त के समक्ष पेशी दी थी। लेकिन वहां भी मसले का कोई समाधान नहीं निकला। प्रबंधन पायलटों की बहाली का कोई ठोस आश्र्वासन देने में नाकाम रहा। सोमवार को कोर्ट में मामले की फिर सुनवाई हुई। यहां पायलटों ने कहा प्रबंधन ने दस दिन का समय मांगा था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। उसके रवैये से लगता नहीं कि वह बर्खास्त पायलटों को वापस लेने के मूड में है। पायलटों की वकील गीता लूथरा का कहना था कि अब तक सिर्फ एक बैठक हुई है, जिसमें प्रबंधन ने कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिया है। दूसरी ओर प्रबंधन के वकील ललित भसीन का कहना था कि इस मुद्दे पर विचार के लिए एक समिति बनाई जानी है। इसमें समय लगेगा। इस पर न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल ने प्रबंधन के अडि़यल रुख पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा पायलटों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। लिहाजा प्रबंधन को जल्द निर्णय करना चाहिए। इसी के साथ ही उन्होंने दोनो पक्षों को मंगलवार से मुख्य श्रमायुक्त के समक्ष रोजाना पेश होने और मामले का दैनिक आधार पर समाधान निकालने का निर्देश दिया। अदालत 13 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई करेगी। इससे पहले हाई कोर्ट को प्रबंधन की ओर से दिए गए आश्र्वासन के मद्देनजर पायलटों ने तीन जुलाई को अपनी 58 दिन पुरानी हड़ताल खत्म कर दी थी। इसके दो दिनों के भीतर सभी लगभग 400 हड़ताली पायलट अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने पहंुच गए थे, लेकिन प्रबंधन ने 101 बर्खास्त पायलटों को ज्वाइन करने से मना कर दिया है। इससे चिंतित पायलटों ने प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। प्रबंधन व सरकार पर उद्योग जगत का भी दबाव है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment